सिंगटाली झूलापुल के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान बहे मेरठ के दो पर्यटक, सर्च ऑपरेशन जारी

 

खबर काम की
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत सिंगटाली झूलापुल के पास बुधवार दोपहर गंगा नदी में स्नान के दौरान मेरठ से आए छह पर्यटकों के समूह में शामिल दो लोग नदी की तेज धारा में बह गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर सर्च शुरू किया।

जानकारी के अनुसार मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत छह लोग अवकाश के चलते ऋषिकेश घूमने आए थे। सभी ने सिंगटाली बाजार में कार पार्क की और झूलापुल पार कर पुल के नीचे गंगा नदी में स्नान करने चले गए। इसी दौरान दोपहर करीब 1ः50 बजे स्नान करते समय एक महिला और एक पुरुष संतुलन खो बैठे और तेज बहाव में बह गए।

डूबने वालों की पहचान ऋतु पत्नी वांशिक माहेश्वरी (30 वर्ष), निवासी मेरठ और नरेश उपाध्याय (42 वर्ष), निवासी जागेठी गांव, थाना काकरखेड़ा, मेरठ के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *