खबर काम की
ऋषिकेश। शुक्रवार सुबह तड़के उसे समय हड़कंप मच गय जब भद्रकाली तिराहे से आगे एक ट्रक डंफर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक एवं एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा और ट्रक के साथ सड़क पर लगे 02 कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बांयी ओर झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे जिससे उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक डंफर नीचे गिरने से वाहन चालक की भी मौत हो गई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही _State Disaster Response Force Uttarakhand_ की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर पुलिस के साथ एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वाहन चालक को एसडीआरएफ की टमटीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था।
मृतक चालक फारुख बहादरपुर लक्सर हरिद्वार, कौशल्या पत्नी सुरेश उम्र 42 वर्ष निवासी बावाडी शिवपुरी पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
एसडीआरएफ उत्तराखण्ड
“सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण”
