रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से सतपाल महाराज ने की भेंट

 

 

खबर काम की
देहरादून उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयरफोर्स की भर्ती रैलियां आयोजित करने की डिमांड की।

नई दिल्ली में रविवार को मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके अकबर रोड स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। महाराज ने बताया कि जब वह लोकसभा में रक्षा मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने उत्तराखंड में कई बार सेना भर्ती रैलियां आयोजित करवाई थी।

उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि उत्तराखंड शत-प्रतिशत साक्षर हो चुका है। युवाओं का फिजिकल स्टैमिना भी अच्छा है, यहां हर परिवार से कोई न कोई सेना में है। इसलिए उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयरफोर्स और थल सेना की अधिक से अधिक भर्तियां कराई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *