Rishikesh : नवनियुक्त महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 

खबर काम की
ऋषिकेश।  रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ललित मोहन मिश्र ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।

​जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं पीसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने ललित मोहन मिश्र को बधाई देते हुए कहा कि उनसे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद है।


वरिष्ठ नेता राजपाल खरोला व दीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक समर्पित और पुराने कांग्रेसी परिवार के सदस्य को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा: मैं हाईकमान के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता के हितों के लिए संघर्ष करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विजय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, चंदन पंवार, अरविंद जैन, शैलेन्द्र बिष्ट, राकेश अग्रवाल, राजकुमार तलवार, सतीश शर्मा, देवेश्वर रतूड़ी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, सिमरन उप्पल, सरोजनी थपलियाल, अभिनव मलिक, पुष्पा मिश्रा, मधु जोशी, विवेक तिवारी सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला विंग के सदस्य और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *