Rishikesh: कल यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

 

खबर काम की
ऋषिकेश। उत्तराखंड सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर 04 जुलाई से प्रदेश भर में प्रस्तावित सेवा पखवाड़े के तहत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाना है। कल ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण के तहत ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल में बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ करेंगे। शिविर के निर्विघ्न संचालन के लिए देहरादून यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

तीर्थनगरी में शनिवार को ट्रैफिक प्लान

A. आमजनों (Public) की बसों (Bus) / कार के लिए रुट और पार्किंग व्यवस्था
B. Route Plan (रुट प्लान)

1. देहरादून से आने वाली समस्त बसो का रूट – रिस्पना – भानियावाला फ्लावर ओवर – नेपाली फार्म – श्यामपुर चौकी – कैनाल गेट IDPL – पार्किंग स्थल आईटीपीएल (पार्किंग स्थल – पोस्ट ऑफिस के पास IDPL पार्किंग स्थल)

2. पर्वतीय जनपद यथा टिहरी , पौड़ी से आने वाली समस्त बसो का रूट – भद्रकाली तिराहा – नटराज चौक – मनसा देवी फाटक -कैनाल गेट IDPL – पार्किंग स्थल आईडीपीएल (पार्किंग स्थल – पोस्ट ऑफिस के पास IDPL पार्किंग स्थल)

3. जनपद पौड़ी से आने वाले समस्त छोटे वाहन का रूट – गरुड़ चट्टी पुल- लक्ष्मण झूला रोड – बैराज तिराहा- वीरभद्र तिराहा – पार्किंग स्थल आईडीपीएल (पार्किंग स्थल -हॉकी ग्राउण्ड IDPL पार्किंग स्थल)

4. हरिद्वार / कोटद्वार / कुमाऊं जनपदों से आने वाले वाहन समस्त बस व छोटे वाहन का रूट – हरिद्वार – नेपाली फार्म फ्लाई ओवर – श्यामपुर चौकी – कैनाल गेट IDPL – आईडीपीएल पार्किंग स्थल (पार्किंग स्थल -पोस्ट ऑफिस के पास IDPL पार्किंग स्थल- बस हेतु, हॉकी ग्राउण्ड IDPL पार्किंग स्थल- कार हेतु)

5. जनपद टिहरी से आने वाले छोटे वाहनों का रूट- भद्रकाली तिराहा- नटराज चौक- मनसा देवी फाटक- पार्किंग स्थल आईडीपीएल (पार्किंग स्थल हॉकी ग्राउण्ड IDPL पार्किंग स्थल)

6. समस्त पुलिस / प्रशासनिक अधिकारी / तथा ड्यूटी मे नियुक्त समस्त अधिकारी / कर्मचारियों के वाहन हॉकी ग्राउण्ड IDPL पार्किंग स्थल में पार्क किये जायेंगें ।

7. देहरादून से आने वाली समस्त छोटे का रूट – रिस्पना पुल – जोगीवाला – भानियावाला अण्डरपास – जौलीग्रान्ट – रानीपोखरी – नटराज चौक – मंशा देवी फाटक – सिटी गेट IDPL – पार्किंग स्थल आईडीपीएल (पार्किंग स्थल – हॉकी ग्राउण्ड IDPL पार्किंग स्थल)

नोट – दिनांक 04/07/2026 को IDPL ऋषिकेश में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में यदि कोई अपने व्यक्तिगत कार से आते है तो वह भी ऊपर लिखे गये रुट के अनुसार ही मार्ग का उपयोग करेगें तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क करेंगे ।
पार्किंग स्थल

• KV स्कूल के पास, IDPL
• पोस्ट ऑफिस के पास प्रथम ग्राउण्ड IDPL
• पोस्ट ऑफिस के पास प्रथम ग्राउण्ड के सामने IDPL
• हॉकी ग्राउण्ड IDPL

A. कार्यक्रम में प्रतिभाग न करने वाले आमजनों के वाहनों हेतु रुट / डायवर्जन प्लान
 Route / Diversion Plan (रुट /डायवर्जन प्लान)
1. उत्तरकाशी / टिहरी / पौडी / रुद्रप्रयाग / चमोली आदि से हरिद्वार जाने वाले वाहन – नटराज चौक – रानीपोखरी – भानियावाला तिराहा – नेपाली र्म तिराहा – हरिद्वार ।
2. दिल्ली / हरिद्वार से पर्वतीय जनपद / चारधाम जाने वाले वाहन – नेपाली फार्म तिराहा – भानियावाला तिराहा – रानीपोखरी – नटराज चौक – पर्वतीय जनपद / चारधाम
नोट – उक्त डायवर्जन यातायात दबाव की स्थिति में प्रयोग किये जायेंगे ।
अपील / एडवाइजरी

1. असुविधा से बचने के लिए लिंग मार्गों का प्रयोग किये जाने की सलाह दी जाती है ।
2. अति-आवश्यक सेवा (Ambulance, police, Fire आदि) के वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा । इसके अतिरिक्त आवश्यक सेवाएं (पेट्रोल /दूध/गैस) आदि के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास करवाया जायेगा ।
3. समस्त प्रकार के भारी वाहन दिनांक 04/07/2026 की प्रातः 06.00 से रात्रि 16.00 बजे तक ऋषिकेश क्षेत्र के आंतरिक तथा वाह्य मार्गों पर पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेंगे ।
4. NO Parking Zone में वाहन खडा करनें पर Traffic Crane द्वारा Vehicle को टो किया जायेगा, जिसका जुर्माना Rs 1500 है ।
5. उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत किसी भी असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों / दुपहिया वाहनों / Public Transport (रिक्शा-टैम्पू- सिटी बस) वाहनों का अधिक प्रयोग करें ।
6. धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *