High alert: देहरादून जिले में भारी बारिश, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

 

खबर काम की
देहरादून मौसम विभाग की ओर से 9 जुलाई गुरुवार को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर लिया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *