खबर काम की
रुड़की। लक्सर के बसेड़ी गांव में भारी जलभराव के बीच एक निर्माणाधीन मकान में रातभर फंसे पिता-पुत्र को एसडीआरएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रुड़की कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। चारों तरफ फैले पानी के बीच टीम ने बेहद कुशलता से अभियान चलाया। तेज बहाव के बावजूद टीम ने दोनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला।
पूछताछ में पता चला कि लक्सर के ग्राम सिमली निवासी राम (60) और उनका बेटा संजय (40) मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। जिसके चलते दोनों रातभर मकान से बाहर नहीं निकल सके। एसडीआरएफ द्वारा दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।
