Rishikesh: रोटरी क्लब ऋषिकेश ने गुमानीवाला के स्कूल में बांटें सेट बैंच एवं डेस्क 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। समाज सेवा में अग्रसर रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा गुमानीवाला के श्रीजी ब्राइट लैंड स्कूल में विद्यार्थियों के लिए 15 सेट स्कूल बेंच एवं डेस्क वितरित किए गए। इससे बच्चों को कक्षा में उचित और आरामदायक माहौल मिलता है, जिससे उनकी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है।

इस सेवा प्रकल्प के प्रायोजक रोटेरियन राजीव गर्ग, रोटेरियन गौरव अग्रवाल एवं रोटेरियन नितिन गवरी रहे, जिनके सहयोग से यह जनहितकारी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में क्लब के रो हिमांशु, रो लक्ष्मण सिंह, रो जितेन्द्र बर्तवाल, रो गौरव अग्रवा नितिन गवरी, रो भारत शर्मा एवं रो राजीव गर्ग उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
क्लब ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में ऐसे जनकल्याणकारी प्रकल्पों को निरंतर संचालित करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में उपस्थित मेहरबान सिंह बिष्ट,मनीष राजपूत,सीए प्रतीक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, नितिन गावड़ी,लक्ष्मण सिंह चौहान,राजीव गर्व,अशोक अग्रवाल आदि रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *