खबर काम की
ऋषिकेश। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा बृहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
जिसमें स्थानीय पार्षद मुस्कान नगर निगम ऋषिकेश, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया कार्यक्रम अधिकारी वृक्ष मित्र डॉक्टर त्रिलोकचंद सोनी, नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता सहित विधिक प्राधिकरण की कुसुम उनियाल, मनोरमा रावत के साथ-साथ विद्यालय परिसर में निवास करने वाले पीएसी बटालिय के जवानों ने भी प्रतिभागी किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 108 वृक्ष आरोपित किए गए और पूर्व में रोपित पौधों का संरक्षण संवर्धन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए पार्षद मुस्कान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मात्र दिखावा नहीं आवश्यकता बन गया है क्योंकि यदि पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहा तो जीवन की कल्पना करना व्यर्थ हैं।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि जहां विकास मानव के लिए आवश्यक है तो वही सृष्टि के लिए जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण भी अति आवश्यक है विनाश के साथ-साथ पर्यावरण विकास करना ठीक उसी प्रकार से है जैसे जिस डाल पर बैठे हैं उसी डाल को काटना।
इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी तथा एनसीसी के कैडेट्स ने नगर निगम द्वारा आयोजित ट्रांसिट कैंप में जाकर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जहां पर महापौर शंभू पासवान नगर आयुक्त सहायक नगर आयुक्त सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
