खबर काम की
ऋषिकेश। पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से रात्रि 21:22 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बीन नदी में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है, जिसमें दो व्यक्ति फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचते ही SDRF जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिकलर अंधेरी रात, उफनती बीन नदी और तेज बहाव के बीच बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वाहन में फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इसी दौरान तेज बहाव के कारण वाहन नदी में कुछ दूरी तक बह गया और दूसरा व्यक्ति वाहन के अंदर ही फंसा रहा। बढ़े हुए जलस्तर और विकराल बहाव के बीच चुनौती लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन SDRF जवानों ने हिम्मत नहीं हारी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF की दूसरी टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दोनों टीमों ने आपसी समन्वय, साहस और कुशल रेस्क्यू तकनीक का परिचय देते हुए अभियान को आगे बढ़ाया और अथक प्रयासों के बाद वाहन में फंसे दूसरे व्यक्ति को भी सकुशल बाहर निकाल लिया।
दोनों रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया।
अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF ने सभी स्थानीय लोगो से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही बाहर निकलें।
रेस्क्यू टीम:
निरीक्षक कविंद्र सजवाण, APC महावीर सिंह, HC दरमान सिंह, HC अर्जुन सिंह, HC ओमप्रकाश, HC किशोर कुमार, HC विकास गुसाईं, कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल मातबर सिंह, कांस्टेबल रमेश भट्ट, PM अमित कुमार एवं UDR राहुल कुमार।
उफनती नदी, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां और विपरीत हालात—SDRF के जांबाजों ने एक बार फिर साबित किया कि जहां जिंदगी खतरे में होती है, वहां SDRF पूरी मजबूती के साथ मोर्चे पर खड़ी होती है।
