नए भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक प्रेमचंद से की मुलाकात

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए एकजुटता के साथ काम करने आह्वान किया।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन को आगे बढ़ाने में मनोज ध्यानी जैसे कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और यही एकमात्र ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ताओं को देवतुल्य की संज्ञा दी गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में सभी कार्यकर्ताओं का न सिर्फ सम्मान होता है, बल्कि योग्यतानुसार उन्हें जिम्मेदारी भी सौंपी जाती है। कहा केंद्र और राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करती है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम, गोपाल सती, अरुण बडोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *