Rishikesh: प्रेस क्लब ऋषिकेश के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी का निधन, पंचतत्व में विलीन

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश।  प्रेस क्लब ऋषिकेश के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी ने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। दोपहर को चंद्रेश्वर नगर स्थित मुक्ति धाम में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पत्रकार, राजनीतिक, समाजसेवा समेत अनेक क्षेत्रों में शोक की लहर है।

वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर 2.40 बजे चंद्रेश्वर नगर स्थित मुक्ति धाम में उनके पार्थिव शरीर को पुत्र आयुष तिवारी ने मुखाग्नि दी।

तिवारी के अवसान पर स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, समाजसेवी बचन पोखरियाल व विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने गहरा शोक जताया। वहीं, प्रेस क्लब ऋषिकेश के सदस्यों ने भी संस्थापक अध्यक्ष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर शंभू पासवान, उत्तराखंड मौन पालन परिषद उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व महापौर अनीता ममगाईं, भगतराम कोठारी, यातायात कंपनी के अध्यक्ष सुधीर राय, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, प्रतीक कालिया, ज्योति सजवाण, राकेश सिंह, चंद्रवीर पोखरियाल, गुड्डू अग्रवाल, मनोज द्विवेदी, आशु डंग, भगवान सिंह पंवार, देवेंद्र प्रजापति, सरोजनी थपलियाल, रामकुमार संगर, दिनेश सती, विनोद जुगलान, डा.लोकेश सलूजा, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।