खबर काम की
ऋषिकेश। बैराज कॉलोनी में तीर्थनगरी का पहला इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण शुरू हो गया है। सोमवार को मेयर शंभू पासवान ने निर्माण कार्य की नींव रखी।
महापौर शंभू पासवान ने कहा कि शहर के खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा उपयोगी साबित होगी। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का वातावरण मिलेगा। साथ ही वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे।
उन्होंने कहा, नगर निगम का प्रयास है कि शहर में विकास के साथ-साथ खेल सुविधाओं का भी विस्तार किया जाए, ताकि शहर की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिल सके।
मौके पर समाजसेवी नीरजा गोयल, पार्षद अभिनव सिंह मलिक, लक्ष्मी नारायण जोशी, अधिसाशी अभियंता अनिल नेगी, अवर अभियंता योगेश सेमवाल, शिवानी आदि मौजूद रहे।
