Rishikesh: एनजीए में बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश।  राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में एनजीए में आयोजित अंडर-17 अंतरविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ऋषिकेश के 12 विद्यालयों के खिलाडी शामिल हुए।

महंत बाबा राम सिंह महाराज और बाबा जोध सिंह महाराज के आशीर्वाद से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ नेत्र चिकित्सक डॉ. राजे सिंह नेगी और भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने किया।

प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में एमएएमएस के शौर्य ने प्रथम, एनजीए के वेदांश भट्ट ने द्वितीय और डीएसबी के ध्रुव ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका एकल में डीएसबी की अन्वी पंवार विजेता रहीं, जबकि एफएचए की आकर्षी ने दूसरा और डीपीएस की संस्कृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मिश्रित युगल वर्ग में डीपीएस के विनायक व संस्कृति की जोड़ी प्रथम, एनडीएस के सार्थक व साक्षी द्वितीय और डीएसबी की अन्वी पंवार व ध्रुव की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।

समापन पर एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजनिश कुमार अरोड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा, हेडमिस्ट्रेस अमृतपाल डंग, खेल प्रमुख दिनेश पैन्यूली, निर्मल आई संस्थान के प्रबंधक अजय शर्मा, स्कूल समन्वयक सोहन सिंह, विनोद विजल्वाण, सरबजीत कौर, ज्योति, परनीत, स्मिता गरग, राजबाला, रजनी, अमित राणा, निर्मल सिंह, गुरजिंदर सिंह, निकिता पंत, निर्मला रावत, गौरव त्रिपाठी, उदित गोयल, पूजा गुसाईं, नरेंद्र सिंह, कल्पना, ज्योति गैरोला, परनीत कौर, ओम प्रकाश गुप्ता, अंजना रतूड़ी, सोमनाथ शर्मा, शेर सिंह थापा, रश्मि, पिंकी पायल, करन शाही आदि मौजूद रहे।