Rishikesh: सरस्वती विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश।  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहिनो ने श्री कृष्ण, राधा एवं सुदामा के मनमोहक स्वरूप में अपनी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की भक्ति एवं सुदामा-कृष्ण की मित्रता पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। भजन, नृत्य, संवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और मित्रता, प्रेम, धर्म एवं कर्म के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

विद्यालय परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को भक्तिमय वातावरण से जोड़ दिया। विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, धर्म, कर्तव्य, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें कर्म, धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों की सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सहयोग से किया गया। अंत में सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।