Rishikesh: शहीद आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को किया याद 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश।  नगर निगम परिसर में मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महापौर शंभू पासवान ने शहीद आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया।

मेयर शंभू पासवान ने कहा कि 2 सितंबर 1994 को मसूरी में निहत्थे आंदोलनकारियों पर गोलीबारी राज्य आंदोलन के इतिहास का दुखद अध्याय है। कहा कि वीर आंदोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें अलग उत्तराखंड मिल सका। कहा कि एक समृद्ध, विकसित, आत्मनिर्भर और जनकल्याणकारी उत्तराखंड का निर्माण करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी उषा रावत और मंच संचालन हुकम पोखरियाल ने किया मौके पर संजय शास्त्री, बलबीर सिंह नेगी, गंभीर मेवाड़, कुसुमलता शर्मा, रमेश रतूड़ी, आशुतोष डंगवाल, एचएन चंद, लक्ष्मी बुड़ाकोटी, शीला ध्यानी, जयंती नेगी, शकुंतला नेगी, मंजू गैरोला, सावन रमोला, विशंभर दत्त डोभाल, सुनीता सकलानी, रीना शर्मा, सरोजनी थपलियाल आदि मौजूद रहे।