खबर काम की
ऋषिकेश। शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे 24 छात्र-छात्राओं को सूर्यकिरण वेलफेयर सोसाइटी की ओर से एक हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए। सोसाइटी के अध्यक्ष डी. बी. पी. एस. रावत ने प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाते हुए एक बार फिर उनके चेहरे पर खुशी की सौगात दी।
प्रतिभा को प्रोत्साहन ही सफलता की पहली सीढ़ी
सुधीर राय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषिकेश ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को समय पर प्रोत्साहन मिलना उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल में आगे बढ़ रहे बच्चों को समाज का सहयोग मिले तो वे भविष्य में क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
बच्चों की सफलता में समाज की भागीदारी जरूरी: डी. बी. पी. एस. रावत
डी. बी. पी. एस. रावत ने कहा कि सूर्यकिरण वेलफेयर सोसाइटी का उद्देश्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को निरंतर प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता छोटी हो सकती है, लेकिन प्रतिभाओं के मन में पैदा होने वाला आत्मविश्वास बहुत बड़ा होता है।

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए नरेन्द्र खुराना सहित तीन सम्मानित
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा 120 से अधिक सम्मानों से सम्मानित शिक्षक नरेन्द्र खुराना साहित्यकार समाजसेवी, एवं शिक्षक शिवेंद्र ध्यानी एवं रंजन अन्थवाल को मुख्य अतिथि सुधीर राय और डी. बी. पी. एस. रावत ने माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरेन्द्र खुराना ने किया।

इस अवसर पर सरदार निरपाल सिंह, पार्षद संजय प्रेम सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय (निदेशक, राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी), सेवानिवृत्त सूबेदार राम सिंह सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
