Rishikesh: छात्रसंघ चुनाव 2026-27 का परिणाम घोषित, निर्दलीय प्रत्याशी वैभव रावत ने एबीवीपी के प्रियांशु कुमाई को 43 वोटों से हराया

 

खबर काम की
देहरादून। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय पं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के छात्र-संघ निर्वाचन 2026-27 के लिए आज हुए मतदान के बाद मतगणना के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. वी.के. गुप्ता ने परिणाम घोषित किए।

जिसमें अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी वैभव रावत (पी.जी. डिप्लोमा इन यौगिक साइंस, प्रथम सेमेस्टर को 1042 मत प्राप्त हुए (निर्वाचित), जबकि उनके प्रतिद्वंदी एबीवीपी के प्रियांशु कुमाई (एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) 999 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद पर निकिता प्रजापति (एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) 1086 मत प्राप्त हुए (निर्वाचित), जबकि उनके प्रतिद्वंदी उदित झा (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर, अर्थशास्त्र) 940 मत प्राप्त हुए

सचिव पद पर रेहान बन्दोलिया (एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) को 1276 मत प्राप्त हुए (निर्वाचित), जबकि उनके प्रतिद्वंदी अखिल गुलियाल (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर, समाजशास्त्र) को 744 मत प्राप्त हुए

सह-सचिव पद पर कशिश राजपूत (एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) को 1118 मत प्राप्त हुए (निर्वाचित), जबकि उनके प्रतिद्वंदी कामना रांगड़ (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर इतिहास) को 896 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर अंजली कोठियाल (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर, अर्थशास्त्र) को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कुणाल नेगी (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) को 876 मत प्राप्त हुए (निर्वाचित), जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रिंस (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर, अर्थशास्त्र) को 856 मत हुए तथा ओम जायसवाल (बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर) को 295 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

कॉलेज परिसर में परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में जश्न का माहौल देखा गया।