Rishikesh: राजकीय चिकित्सालय में पर्यावरण मित्रों और निगम कार्मिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश।  ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत नगर निगम की ओर से राजकीय चिकित्सालय में पर्यावरण मित्रों और निगम कार्मिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ मेयर शंभू पासवान ने किया। कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था के अहम अंग पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। कहा कि निगम कार्मिकों के स्वास्थ्य को लेकर भी जरूरी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद राणा और मेडिकल टीम ने पर्यावरण मित्रों, सफाई नायकों व अन्य कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच की। रक्तचाप, रक्त शर्करा और नेत्र परीक्षण के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां भी वितरित की गईं।

मौके पर सफाई निरीक्षक अमित नेगी, राजन भट्ट, संतोष गुसाईं समेत सफाई नायक और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।