मुख्यमंत्री ने सुशील छाबड़ा को 119 बार रक्तदान करने पर शाइनिंग स्टार अवार्ड से किया सम्मानित

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश। रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश निवासी सुशील छाबड़ा को शाइनिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया।

देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 35 हस्तियों को सम्मानित किया गया। सुशील छाबड़ा पिछले 26 वर्षों में 119 बार रक्तदान कर चुके हैं।

सुशील छाबड़ा ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग के लिए लायंस क्लब और रक्तमित्र परिवार का विशेष आभार जताया। कहा कि यह सम्मान जरूरतमंदों की सेवा और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी है।