खबर काम की
ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र में नीरगढ़ बैंड के पास महाराष्ट्र के एक पर्यटक का शव बरामद हुआ है। एसडीआरएफ की टीम ने सड़क से 40 मीटर नीचे तीखी ढलान से शव को रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी लापता व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों के के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। उसके लापता होने पर 12 अक्टूबर को थाना लक्ष्मणझूला में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
शुक्रवार को नीरगढ़ बैंड के पास सड़क के नीचे झाड़ियों में एक शव दिखाई दिया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षा उपायों के साथ रोप और स्ट्रेचर के जरिए शव को सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद शव को तपोवन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। मृतक की पहचान दत्ता राव (65) पुत्र विट्ठल जगदादे निवासी अतंतवाड़ी तालुकामां छिबरा महागाव महाराष्ट्र के तौर पर हुई है।
