खबर काम की
ऋषिकेश। कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के पांच नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों में तेजी लाने की उम्मीद जताई जा रही है।
ऋषिकेश महानगर कांग्रेस महामंत्री (संगठन) ऋषि सिंघल ने बताया कि विजय सारस्वत को मैनिफेस्टो विभाग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला को प्रदेश ओबीसी विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, प्रदेश सचिव राकेश सिंह को प्रदेश कांग्रेस संपत्ति प्रभारी बनाया गया है। जबकि प्रदेश सचिव सोहनलाल रतूड़ी को डोईवाला विधानसभा और राकेश अग्रवाल को राजपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
