Rishikesh: उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट द्वारा स्थापना दिवस पर स्कूली छात्रों को किए वस्त्र वितरण 

 

 

 

खबर काम की 
ऋषिकेश। उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट द्वारा स्थापना दिवस पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम नेपाली संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, ऋषिकेश में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती
(राष्ट्रीय एकता दिवस) पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

तत्पश्चात 20 निर्धन छात्रों को स्वेटर, जुराब और पीटी शू भेंट किये गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पुर्वाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए इस सहयोग के लिए ट्रस्ट का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट के सचिव गणेश उनियाल ने ट्रस्ट की गतिविधियों एवं इतिहास की जानकारी दी।

अध्यक्ष मंगला प्रसाद बंगवाल ने आमंत्रण हेतु विद्यालय का धन्यवाद किया एवं भविष्य में अन्य रूप में भी सहयोग का आश्वासन दिया। वीरेन्द्र सिंह गुसाईं ने बच्चों को भविष्य की दिशा निर्धारण के लिए सुझाव दिये। ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी सर्वश्री अनूप बड़थ्वाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह असवाल, मुकेश धूलिया एवं इंदू भूषण सकलानी उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से सभी बच्चे और शिक्षक सर्वश्री शांति प्रसाद डंगवाल, मनोज कुमार द्विवेदी, कामेश्वर प्रसाद, सुभाष डोभाल, विपिन बहुगुणा, मनोज पैन्यूली, हरीश धस्माना, सुरेंद्र दत्त प्रियंका एवं पूनम उपस्थित रहे।