Rishikesh: जुआ खेलते हुए 08 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो लाख बीस हज़ार छह सौ पचास रूपये नगदी, तथा ताश की गड्डियां बरामद

 

एसएसपी दून के नेतृत्व में अवैध जुए के खेल का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक के द्वारा अपने फ्लैट में अवैध रूप से खिलाया जा रहा था जुआ

 

खबर काम की
ऋषिकेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चौकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भरत विहार, ऋषिकेश के एक फ्लैट में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त फ्लैट में पर दबिश दी गई तो मौके पर 08 व्यक्ति जुआ खेलते हुए मिले। मौके से ताश की 04 गड्डियां तथा 2,20,650/- नकद बरामद हुए। उक्त संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 584/2026, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

राहुल पुत्र सतीश, निवासी गली नंबर 6, बैराज रोड, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष, अरविंद कुमार पुत्र भगवान दास, निवासी मनीराम रोड, देहरादून, उम्र 38 वर्ष, विवेक पुत्र घनश्याम, निवासी गली नंबर 17, शिवाजी नगर, ऋषिकेश, उम्र 28 वर्ष,  प्रशांत कुमार पुत्र सुरेश पाल, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष, प्रवीण पुत्र विजेंद्र कुमार, निवासी गली नंबर 11, विस्थापित क्षेत्र, ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष,  गगन बर्तवाल पुत्र मथुरा प्रसाद, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 42 वर्ष, सुधीर कांत पुत्र महेश चंद्र, निवासी आवास विकास, ऋषिकेश, उम्र 40 वर्ष, एकांत गोयल पुत्र अरविंद, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 40 वर्ष।

बरामदगी

नकदी 2,20,650/-रू0, ताश के पत्ते कुल 208 (ताश की 04 गड्डिया।