मुख्यमंत्री, राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री और मंत्रिमंडल का जताया आभार
खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण कानून लागू होने पर राज्य निर्माण सेनानियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार का आभार भी जताया।
बुधवार को नगर निगम परिसर स्थित इंद्रमणि बडोनी हॉल में जुटे उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने क्षैतिज आरक्षण की मंजूरी को आंदोलनकारियों के संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने इस अवसर को एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर सेलेब्रेट किया।
राज्य निर्माण सेनानियों ने कहा कि आंदोलनकारी लंबे समय बाद यह मांग पूरी हुई है। इसके लिए हम उत्तराखंड सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह, प्रवर समिति अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हैं।
मौके पर वरिष्ठ राज्य निर्माण सेनानी सरोज डिमरी, संजय शास्त्री, गंभीर सिंह मेवाड़, डीएस गुसाईं, वेदप्रकाश शर्मा, बलबीर सिंह नेगी, चंदन सिंह पंवार कुसुमलता शर्मा, मुन्नी ध्यानी, सुशीला भंडारी आदि मौजूद थे।