खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस भी तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने निकाय चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाने का निर्णय लिया है।
रविवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में निकाय चुनाव को लेकर सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गई। पार्टी की सोशल मीडिया विंग के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी और अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि जहां एक तरफ देश का मीडिया एक राजनीतिक पार्टी के लिए काम कर रहा है, वहीं सोशल मीडिया देश और दुनिया को सच बता रहा है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में निर्भीक होकर जनहित और उनकी तकलीफो को रखा जा रहा है। हर मुद्दे पर सोशल मीडिया का योगदान दिख रहा है। कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव के दौरान सोशल मीडिया एक बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाली है।
बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, जयेंन्द्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, विनय सारस्वत, मनीष शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्रा, सुधीर राय, दिनेश सकलानी, बृज भूषण बहुगुणा, ऋषि सिंघल, संजय शर्मा, नीरज चौहान, मधु मिश्रा, सरोज देवी, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, संतोष कुकरेती, गजपाल मिश्रवान, प्यारेलाल जुगरान, मदन शर्मा, रविंद्र भारद्वाज, विजेंद्र गौड़, अशोक शर्मा, संजय भारद्वाज, राजेश शाह, रेनू नेगी, रूकम पोखरियाल, प्रवीण गर्ग, ऋषि पोसवाल, मुकेश जाटव, बलदेव नेगी, विक्रम भंडारी, विजय लक्ष्मी शर्मा, हिमांशु कश्यप, ओजस शर्मा, राहुल खैरवाल, मनीष जाटव आदि मौजूद थे।