खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 99वें स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर धूमधाम से मनाया।
शनिवार को भरत मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 99वां स्थापना दिवस प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत की अध्यक्षता आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस हरिद्वार के विभाग प्रचारक चिरंजीव ने कहा कि संघ अपने छह उत्सव में से एक विजयदशमी को संघ स्थापना दिवस के रूप में मनाता है, जिसे सनातन संस्कृति के अनुरूप मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस पर्व को नौ दिनों तक शक्ति स्वरुपा मां दुर्गा शक्ति के रुपी 9 देवी के व्रतो को पूर्ण करने के पश्चात विजयदशमी मनाते हैं। यह हमारी कार्य संस्कृति का परिचायक भी है। जिसे अपनी संस्कृति के कार्य का गर्व भी कहा गया है। इस दिन शास्त्र के साथ शस्त्र का भी पूजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि संघ अपने कार्य के बल पर 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जो कि पूरे विश्व में विभिन्न संगठनों के माध्यम से सेवा भाव का कार्य करते हुए वट वृक्ष के रूप में अपने को स्थापित कर चुका है। जिसके चलते संघ सज्जन शक्ति के माध्यम से समाज को एक जुट करने का कार्य कर रहा है। अपनी सनातन संस्कृति बचाने के लिए संघ एक जुटता के साथ कार्य कर रहा है। संघ संस्कारों को देने के साथ पर्यावरण को बचाने का कार्य भी कर रहा है, आज आवश्यकता है पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आने की।
संघ का कार्य समाज के अंदर विद्ववेषो को दूर कर समाज को सही दिशा में चलने के लिए जगाना भी है, उन्होंने कहा कि हमारा देश तभी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा जब समाज का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य के प्रति जागृत होगा, शताब्दी वर्ष में हमारी जिम्मेदारी है कि संघ का प्रत्येक स्वयं सेवक समाज के बीच में जाकर समाज में जागरण का काम करें। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।