यमुनोत्री मंदिर के कपाट भाई दूज पर्व पर हुए बंद

 

शीतकाल में अगले छह माह खरसाली में होगी मां यमुना की पूजा

 

खबर काम की
उत्तरकाशी (सीनियर रिपोर्टर)।विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री मंदिर के कपाट भाईदूज के पर्व पर धार्मिक परंपरानुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालु कपाट बंद होने की प्रक्रिया के साक्षी बने।

यमुनोत्री धाम में रविवार को तड़के से ही विशेष पूजा-अभिषेक का क्रम शुरू हो गया था। अभिजीत मुहूर्त में अपराह्न 12 बजकर 05 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद कर मां यमुना की भोग मूर्ति को डोली में बिठाकर भाई शनिदेव समेश्वर महाराज की अगुवाई में खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोली यात्रा में शामिल हुए।

मं यमुना की भोग मूर्ति शीतकाल के लिए खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी। श्रद्धालु यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने तक खरसाली स्थित मंदिर में यमुना जी के दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

इस अवसर पर विधायक संजय डोभाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश प्रसाद उनियाल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *