तीर्थनगरी ऋषिकेश में पर्यटन योजनाओं के लिए केंद्र से ₹100 करोड़ मंजूर

• मुख्यमंत्री ने जताया पीएम मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण का आभार

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को ‘स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2024-25 योजना‘ के तहत ₹66 करोड़ का विशेष लोन (सहायता) जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने तीर्थनगरी ऋषिकेश  में पयर्टन विभाग के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के लिए कुल ₹100 करोड़ मंजूर किए हैं। जिसमें से ₹66 करोड़ की पहली किश्त जारी किए गए हैं। जबकि दूसरी किश्त ₹34 करोड़, पहली किश्त का 75 प्रतिशत तक खर्च करने पर ही जारी की जाएगी।