खबर काम की
देहरादून। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। समाज कल्याण विभाग ने जनपद में सभी शिक्षण संस्थानों को पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने संस्थानों के प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों से छात्रवृत्ति की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने और आवेदन समय से कराने को कहा है। स्पष्ट किया कि किसी पात्र विद्यार्थी का आवेदन नहीं होने की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी।
विभाग के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और दिव्यांग वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाना प्राथमिकता है।
संस्थानों को आवेदन के साथ सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रिया भी समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
