मंत्री धन सिंह रावत का कांग्रेसियों ने पुतला फूंका

• प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने का लगाया आरोप

खबर काम 
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। प्रदेश में बिगड़ती शिक्षा और कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने विरोध में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका।

शनिवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर जुटे कांग्रेसजनों ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला दहन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और पीसीसी मेंबर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं। निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में गरीब का इलाज कराना मुश्किल हो गया है।

महानगर के पूर्व अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गई है। जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर व्यापक आंदोलन करेगी।

मौके पर मदन मोहन शर्मा, भगवती सेमवाल, जगत सिंह नेगी, देवेंद्र प्रजापति, सोहन लाल रतूड़ी, प्यारेलाल जुगरान, नवीन चंद रमोला, ऋषि सिंघल, संजय भारद्वाज, बृज बहुगुणा, रुकम पोखरियाल, राजेश शाह, मुकेश जाटव, मधु जोशी, रेणु नेगी, अभिनव मलिक, राजेंद्र कोठारी, हरी सिंह नेगी, सरोजनी थपलियाल, विनोद रतूड़ी, मनीष जाटव, इमरान सैफी, बप्पी अधिकारी, ऋषभ राणा, जयपाल बिट्टू, अशोक शर्मा, आदित्य झा आदि मोजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *