– मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सौंपे सम्मान, कई लोगों ने आधार कैंप का उठाया लाभ
खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। भारद्वाज मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित आधार कैंप के दौरान समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।
अपर गंगानगर स्थित चामुंडा मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम का शुभांम्भ मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। कहा कि समाजसेवा, दीन-दुखियों के प्रति समर्पण, शिक्षा, संस्कृति- संस्कार और राष्ट्र धर्म के संरक्षण की मूल भावना से संकल्पित भारद्वाज मैमोरियल ट्रस्ट एक समाजिक संस्थान है। इसकी सेवाएं, धर्म, जाति, सम्प्रदाय की संकुचित सीमाओं से परे मानव मात्र के लिए समान है।
अग्रवाल ने कहा कि समाजसेवा से राष्ट्र सेवा, दीन-दुखियों की सेवा, गरीब बच्चों की निःशुल्क शिक्षा, दिव्यागं व्यक्तियों की सेवा, गरीब बीमार व्यक्तियों की सेवा आदि की जा रही है, जो सराहनीय है।
इस अवसर पर उन्होंने कराटे कोच शिवानी गुप्ता, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल, विशाल शर्मा, अजय कुमार बर्मन, रमेश जोशी, प्रकाश पोखरियाल, शम्भू भट्ट, बिशम्बर दत्त डोभाल, रमेश जोशी, मूलचंद वर्मा समेत 31 लोगों को सम्मानित किया। वहीं, इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने आधार कार्ड कैंप का लाभ उठाया।
मौके पर मेयर शम्भू पासवान, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ट्रस्ट जिलाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, संरक्षक राधेश्याम भारद्वाज, सचिव सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद सुनीता भारद्वाज, रामकुमार संगर, लक्ष्मण कश्यप, विजय शर्मा, संजय कौशिक, सुशील सैनी, सीताराम, अमर सिंह गुर्जर, सीमा रानी, मोनिका गर्ग, राजकुमारी पंत, रमेश अरोड़ा, बृजमोहन मनोड़ी, एकांत गोयल आदि मौजूद रहे।