खबर काम की
उत्तरकाशी (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे उन्होंने उत्तरकाशी के हर्षिल-मुखबा में मां गंगा की पूजा की। इस स्थान को मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल कहा जाता है। पीएम मोदी सुबह 8.30 बजे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। यहां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। यहां से पीएम और सीएम सीधे मुखवा पहुंचे। यहां पीएम मोदी के लिए पूरे गांव को फूलों से सजाया गया। यहां स्थानीय नृत्य-संगीत से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। पीएम मोदी भी इस खास स्वागत से बेहद प्रभावित नजर आए।
।। उत्तराखंड का दशक’ ।।
पीएम मोदी ने यहां बने व्यू पॉइंट से हर्षिल घाटी, माउंट श्रीकंठ और हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा। पीएम मोदी यहां उत्तराखंड टूरिस्ट विंटर टुरिजम प्रदर्शनी में भी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यहां एक रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने अपने खास स्वागत के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उत्तराखंड की अपनी पुरानी यात्राओं को भी याद किया। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है।