खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। उत्तराखंड की धामी सरकार ने सूबे में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कई बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 31 आईएएस 1 आईएफएस, 24 पीसीएस और एक सचिवालय संवर्ग शामिल हैं। देर रात संयुक्त सचिव कार्मिक आरएस पतियाल ने यह आदेश जारी किया। साथ ही धामी सरकार ने चार जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए। पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चैहान का तबादला कर दिया गया, स्वाति भदौरिया को नया डीएम बनाया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से जलागम विभाग और मुख्य परियोजना निदेशक जलामग वापस ले लिया है। वहीं सचिव सचिन कुर्वे से पर्यटन एवं धर्मस्व तथा कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद जबकि सचिव दिलीप जावलकर से सहकारिता वापस लिया है। वहीं जावलकर को जलागम निदेशक, ऑडिट, मुख्य परियोजना निदेशक जलागम का अतिरिक्त दायित्व दिया है. वहीं सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता का अतिरित्क जिम्मा दिया है। वहीं सचिव पंकज कुमार पांडे से श्रम, उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष और चंद्रेश कुमार यादव से परियोजना निदेशक शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी का जिम्मा वापस ले लिया है।
चंद्रेश को खाद्य आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। अशोक कुमार जोशी को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेरी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश चंद्र दुम्का को श्रम आयुक्त हल्द्वानी, सचिव भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड देहरादून की नई जिम्मेदारी दी गई है। प्यारे लाल शाह को नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार, रजा अब्बास को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। फिंचा राम को अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिद्वार, शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी नैनीताल तथा सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 33 आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
