कांग्रेस नेता रमोला को पार्टी ने  सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रमोला को युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह देशभर में युकां की चुनाव प्रक्रिया के तहत सबसे पहले झारखंड प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। रमोला इससे पहले भी पार्टी के अहम पदों पर देशभर में काम कर चुके हैं।

युवा कांग्रेस की देशभर में चुनाव प्रक्रिया जारी है। जिसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संगठन में इलेक्शन कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। रमोला युकां संगठन के चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिए सबसे पहले झारखंड प्रदेश में काम करेंगे।

बता दें कि जयेन्द्र रमोला वर्ष 2011 से युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण में कार्य कर रहे हैं। वह पहले लोकसभा निर्वाचन अधिकारी, ज़ोनल निर्वाचन अधिकारी और प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चुनाव प्राधिकरण में सहायक प्रदेश चुनाव अधिकारी भी रह चुके हैं।

रमोला ने बताया कि वर्ष 2008 में युकां के तत्कालीन राष्ट्रीय प्रभारी राहुल गांधी ने ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में पंजाब में युकां और उत्तराखण्ड से एनएसयूआई के चुनाव की प्रक्रिया से शुरुआत की थी। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण युवा कांग्रेस का पहला चेयरमैन प्रकाश जोशी को बनाया गया।

रमोला ने बताया कि चुनाव रिटर्निंग अधिकारी के रूप कई वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब में युकां के पायलट प्रोजेक्ट को सफलता से संचालित किया। पंजाब के बाद यह प्रक्रिया देशभर में अपनाई गई। जिसके चलते कई युवा आज सांसद और विधायक हैं।

जयेंद्र रमोला ने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *