चंदेश्वर नगर आंगनवाड़ी केंद्र में एकल महिला योजना के लाभ बताएं

 

 

 खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। बाल विकास और महिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से शुक्रवार को चंदेश्वर नगर आंगनबाड़ी केंद्र में एकल महिला स्वरोजगार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एकल महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। शुक्रवार को चंदेश्वर नगर आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में  कुसुम पुंडीर ने योजना संबधित विभिन्न जानकारियां महिलाओं को दी। बताया कि योजना के तहत 21 से 50 वर्ष की निराश्रित महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना है।

सरकार दो लाख की धनराशि दे रही है। जिसमें 25 प्रतिशत महिला की ओर से व्यय किया जाना है।

केंद्र में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र में एकल, तलाकशुदा और परित्यक्त (निराश्रित) महिलाओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

बैठक में वार्ड मेम्बर किरन यादव, तनुश्री, रिंकू, मोना, वर्षा, सोनिया, नंदिनी, ज्योति आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *