बीकेटीसी और नगर पंचायत ने 23 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया, बांटी वर्दी

 

 

 

खबर काम की
बदरीनाथ (रिपोर्टर)। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और नगर पंचायत ने 23 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें वर्दी वितरित की।

सिंहद्वार के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने पर्यावरण मित्रों को वर्दी प्रदान की। उन्होंने पर्यावरण मित्रों की स्वच्छता व्यवस्था को सराहा।

वहीं, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित और थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। पुराहित ने बताया कि पर्यावरण मित्रों को बरसात व सर्दी से बचाव के लिए उच्च गुणवत्ता के जैकेट व लोअर दिए गए हैं।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि नगर पंचायत व मंदिर समिति के बीच वर्ष 2023 में हुए करार के तहत नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र सफाई का कार्य करते है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, सुपरवाइजर सुशील कुमार, पायल, प्रदीप आदि मौजूद थे।