उत्तराखंड पंचायत चुनावः मतदान पूर्व निर्धारित तिथियों 24 और 28 जुलाई को ही होगा

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। मतदान पूर्व निर्धारित तिथियों 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में होगा।

आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी आपात स्थिति के कारण किसी पोलिंग स्टेशन या बूथ पर मतदान नहीं हो सका तो ऐसी स्थिति के लिए ही पुनर्मतदान की तिथियां घोषित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को जारी आयोग का पत्र भी इसी से संबंधित है, जिसका मतदान की तिथियों में परिवर्तन से कोई संबंध नहीं है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान की तारीखों को लेकर भ्रम में न रहें।

गोयल ने बताया कि 24 और 28 जुलाई को किसी पोलिंग स्टेशन या बूथ पर मतदान नहीं हो सका तो वहां क्रमशः 28 और 30 जुलाई को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक पुनर्मतदान कराया जाएगा। बताया कि मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई को ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *