अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को सड़कें तत्काल ठीक करने के दिए निर्देश: महाराज 

 

 

खबर काम की
पौड़ी (सीनियर रिपोर्टर)।  लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को सड़कें तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा।

बुधवार को महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर में भारी बरसात से क्षतिग्रस्त ज्वाल्पा-खिकू-पाबों मोटर मार्ग स्थित निमोलिया गदेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द उसके समीप पुस्ता निर्माण करने को कहा। साथ ही लोनिवि अधिकारियों को सड़क दुरस्त करने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

महाराज ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान लोगों की समस्याओं भी सुनी और अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *