गढ़वाल और कुमांऊ मंडल को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए हुए ₹57 करोड़ मंजूर

 

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। जनपद पौड़ी के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित गढ़वाल और कुमांऊ मंडल को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹57 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूर्व की घोषणा के क्रम में प्रस्तावित सिंगटाली पुल के लिए अहम वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंगलवार को शासन द्वारा प्रमुख अभियंता लोनिवि को इस बारे में विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कौडियाला-व्यासघाट मोटर मार्ग के किमी 01 में गंगानदी पर प्रस्तावित सिंगटाली पुल की कुल लंबाई 150 मीटर है, इस पर कुल लागत ₹57 करोड़ 5 लाख 25 हजार की लागत आनी है।

मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित व्यय-वित्त समिति पहले ही इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुकी है। इस तरह इस बहुप्रतीक्षित पुल के निर्माण की सभी बाधाएं अब दूर हो चुकी है, जिससे शीघ्र पुल निर्माण प्रांरभ हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगटाली पुल की मांग जनता लंबे समय से कर रही थी। इस पुल के निर्माण से गढ़वाल कुमांऊ के मध्य सड़क सम्पर्क और मजबूत हो सकेगा। अब तेजी से निमार्ण कार्य प्रारंभकरते हुए, तय समय में इसे पूरा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *