जिलाधिकारी ने महिला की फरियाद पर लोन मामले में एक बैंक की संपत्ति कराई कुर्क

 

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। एक विधवा महिला को लोन के मामले में प्रताड़ित करने पर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने केनफिन होम लि. संपत्ति को कुर्क कर दिया है। जिसे 23 अगस्त को नीलाम किया जाएगा। इस प्रकरण में बैंक प्रबंधक की 22 लाख की आरसी भी काटी गई है।

मामले के अनुसार चुक्खुवाला निवासी माला देवी ने डीएम से फरियाद लगाई कि उनके पति स्व. उदय शंकर द्वारा केनफिन लि. से मकान खरीदने के लिए 20 लाख रुपये का लोन लिया गया था। जिसका बीमा भी कराया गया है। 12.22 लाख की किस्त भी जमा कराई गई है।

बताया कि 20 जनवरी 2025 को उनके पति की मृत्यु हो गई। पति की मृत्यु के बाद इश्योरेश कम्पनी व बैंक के पास मकान के दस्तावेज हैं। कम्पनी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है, उनको परेशान किया जा रहा है। उनके दो बच्चों की पढाई भी बाधित हो रही है।

महिला की फरियाद पर जिलाधिकारी ने केनफिन होम लि. जीएमएस रोड के प्रबन्धक की 22 लाख रुपये की आरसी काट दी थी। अब जिल प्रशासन द्वारा बैंक की सम्पति कुर्क करते हुए 23 अगस्त को नीलामी निकाल दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *