श्रद्धालुओं तक स्पीड पोस्ट से पहुंचेगा बदरी-केदार का प्रसाद

 

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं को प्रसाद भेजना शुरू कर दिया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भारतीय पोस्ट आफिस उपमंडल अधिकारियों को प्रसाद के पैकेट सौंपकर इसकी औपचारिक शुरूआत की।

कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं को दोनों धामों का प्रसाद पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए डाक विभाग के साथ अनुबंध किया गया है। जिसके तहत कैनाल रोड कार्यालय से डाक विभाग के प्रतिनिधि प्रसाद के पैकेट स्पीड पोस्ट के लिए ले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भगवान बदरीनाथ व केदारनाथ की दीर्घकालिक पूजा कराने वाले श्रद्धालुओं को पांच से दस वर्ष तक प्रति वर्ष प्रसाद भेजा जाएगा। बताया कि आज पहले दिन 42 पैकेट भेजे गए हैं।

मौके पर बीकेटीसी सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, सहायक निदेशक (मार्केटिंग) आशीष कुमार, सहायक डाक अधीक्षक दिनेश तोमर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव योवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *