उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 05 सितंबर तक चारधाम और हेमकुंट यात्रा स्थगित

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के चलते राज्य सरकार ने चारधामों के साथ हेमकुंट साहिब की यात्रा को 05 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में कई जगह भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत फिलहाल चारधाम व हेमकुंट साहिब यात्रा को 05 सितम्बर तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की, वे प्रतिकूल मौसम को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें। प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने व मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को फिर से शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्री यात्रा संबंधी अपडेट के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से संपर्क करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *