Rishikesh: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने किया छात्र-छात्राओं से संवाद

 

खबर काम की
ऋषिकेश। छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने एक निजी इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्हें कोटा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संवाद वीडियो को भी प्रसारित किया गया।

इस दौरान काग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने छात्र-छात्राओं से शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, आर्थिक परिस्थितियों, रोजगार और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि देश का युवा बेहतर और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद कर रहा है, लेकिन लगातार चुनौतियों से उनमें निराशा का माहौल है।

महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, रोजगार के नए अवसर और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। मौके पर आईसीए इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मुकेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *