संतो के सानिध्य में सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी (रजि.) द्वारा हनुमान ध्वज पूजन और निमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित,मंचन से पूर्व की तैयारीयां शुरू

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी रजि.) द्वारा अपने 65 वे रामलीला का मंचन करने जा रही है। जिससे पूर्व कमेटी द्वारा हनुमान ध्वज पूजन और निमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बताते चले 1955 से स्थापित सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी ऋषिकेश द्वारा पिछले 64 वर्षों से रामलीला का मंचन करती आ रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी आगामी रामलीला मंचन की तैयारी के साथ-साथ रिहर्सल भी चल रही है।

शनिवार को रामलीला मैदान बनखंडी में कमेटी द्वारा श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम से पूर्व संत महंत लोकेश दास जी एवं स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी जी, राज्य मंत्री गिरीश डोभाल, नगर निगम महापौर शंभू पासवान, कमेटी के अध्यक्ष हरिराम अरोड़ा एवं नगर निगम पार्षदों,सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हनुमान ध्वज पूजन, निमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम संगीतमय भजन और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया।

जिसमें नगर के सभी सम्मानित लोगों ने जय श्री राम के जयकारों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर हनुमान महाध्वजा स्थापित की। इसके साथ ही कमेटी द्वारा रामलीला मंचन कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र का भी विमोचन संतो द्वारा कराया गया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर अनीता ममगाईं, संदीप शास्त्री, रविंद्र राणा, सुधीर राय, गोपाल सती , पाषर्द गण दीपक पायल बिष्ट, माधवी गुप्ता, संध्या एकांत गोयल , सिमरन अमित उप्पल, देवेंद्र प्रजापती , आशु डंग, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट , पंकज गुप्ता, कपिल गुप्ता, दिनेश सती, सोनू राणा, विशाल कक्कड़, रुचि जैन, उदित जिंदल, पंकज शर्मा , पवन शर्मा , अजय बिष्ट, सुजीत यादव, जॉनी रमन लांबा , महेश शर्मा, सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य और कलाकार मंडल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *