मुख्यमंत्री से क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मांगों को लेकर भाजपा विधायकों ने की मुलाकात




खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मांगों को लेकर भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। जिसपर सीएम ने विधायकों को समाधान का आश्वासन दिया।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में विधायक सहदेव पुंडीर, खजान दास, सुरेश चौहान, भरत चौधरी, संजय डोभाल, अनिल नौटियाल, प्रीतम पंवार और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सीएम के समक्ष अपने क्षेत्रों की विभिन्न मांगों को रखा। जिसपर सीएम ने उन्हें जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से समस्याओं का समाधान और विकास कार्य और अधिक प्रभावी होंगे। मुख्यमंत्री विधायकों का आह्वान किया कि वे प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाएं। कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारोकं के लिए राहत व पुनर्वास कार्यों को तेज करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल व ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उत्तराखंड का संतुलित और सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं को निकटता से सरकार तक पहुंचाएं और सभी मिलकर प्रदेश की प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *