एनएसयूआई के प्रत्याशियों की घोषणा,छात्रसंघ चुनाव में मानसी सती अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई के प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है। संगठन ने सर्वसम्मति से मानसी सती को अध्यक्ष, आयुष तड़ियाल को उपाध्यक्ष और नित्यानंद राय को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद का उम्मीदवार घोषित किया है। यह निर्णय संगठन की बैठक में व्यापक चर्चा और विचार-विमर्श के बाद लिया गया।

एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना है कि उनका पैनल छात्रहितों की आवाज को मजबूती से उठाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस पहल करने के लिए सबसे उपयुक्त है। संगठन का मानना है कि यह युवा नेतृत्व छात्रों की समस्याओं का समाधान ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेगा।

संगठन ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना और एक पारदर्शी व जवाबदेह छात्रसंघ का निर्माण करना है। पदाधिकारियों ने छात्रों से मानसी सती, आयुष तड़ियाल और नित्यानंद राय के पक्ष में मतदान की अपील भी की।

मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, चुनाव संयोजक संजय गुप्ता, सह संयोजक दीप शर्मा, विवेक तिवारी, शैलेन्द्र बिष्ट, राकेश अग्रवाल, ललित सक्सेना, देवेन्द्र प्रजापति, अभिनव मालिक, सौरभवर्मा, साक्षी तिवारी, अजय धीमान, दीपक वर्मा, शिव सिंह, श्याम शर्मा, गौरव यादव, अंशुल रावत, ऋषभ राणा, गौरव राणा, आयुष चौहान, अशोक शर्मा, रोहित सोनी और अनुज बजाज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *