खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। भारत सरकार की गाईडलाईन के तहत आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम विषय “स्वच्छोत्सव” दिनांक 17 सितम्बरसे 02 अक्टूबर अन्तर्गत शहर में पर्यावरण संरक्षण संबंधित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
इसी क्रम में नगर निगम ऋषिकेश के आह्वान पर द्वारा “एक दिन एक घंटा एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन ऋषिकेश द्वारा सोमेश्वर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में प्रातः के समय स्वच्छता अभियान चलाया।
जिसमें जिसमें निरंकारी मिशन के सेवादल एवं साध संगत द्वारा भारत सरकार की गाईडलाईन के तहत शहर के समस्त सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों, वाणिज्य संस्थाओं, स्कूलों/शैक्षिक संस्थानों/संस्थाओं/संगठनों व आमजनों द्वारा उत्कृष्ट कार्यक्रम/पर्यावरण संरक्षण संबंधित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
इसी क्रम में नगर निगम ऋषिकेश के आह्वान पर द्वारा “एक दिन एक घंटा एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन ऋषिकेश द्वारा सोमेश्वर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
सर्वप्रथम सभी संत निरंकारी मिशन के वॉलिंटियर्स व नगर निगम के कर्मचारी संत निरंकारी भवन ऋषिकेश में एकत्रित हुए जहां शपथ ग्रहण और प्रार्थना की गई। इसके पश्चात सभी वॉलंटर सोमेश्वर मंदिर परिसर सीढ़ियां व आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया कूड़े को एकत्र कर नगर निगम के सुपुर्द किया गया जिसको नगर निगम द्वारा उचित स्थान पर ले जाया गया।
कार्यक्रम में ब्रांच संयोजक, संचालक शिक्षक के साथ लगभग 50 निरंकारी मिशन के वालंटियर उपस्थित रहे।
