स्वच्छता पदयात्रा आयोजन स्लोगन और नारों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा स्वच्छोत्सव 2025 कार्यक्रम के तहत नगर निगम की ओर से जनजागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्लोगन और नारों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रविवार को नगर निगम परिसर से आरंभ पदयात्रा त्रिवेणीघाट परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने, गंदगी न फैलाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। पदयात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवियों, एनजीओ, त्रिवेणी सेना संगठन, निगम के अधिकारी व कर्मचारी, पार्षद समेत आम नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान स्वयं बच्चों के साथ पदयात्रा में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बढ़ते प्रदूषण के नुकसान पर प्रकाश डालते हुए आमजन से इसकी रोकथाम में सहयोग की अपील की।

त्रिवेणी घाट परिसर में प्रतिभागियों ने मानव शृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया। समापन पर सभी को जीवनभर स्वच्छता को अपनाने की शपथ दिलाई गई।

रैली में सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार, आईडीपीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, पीटी टीचर ओमप्रकाश गुप्ता, नगर निगम पार्षद रीना शर्मा, सरोजिनी थपलियाल, धर्मेश मनचंदा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यकर्ता, नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता चैंपियन और त्रिवेणी सेना की महिला सदस्य शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *