कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

 

मुजफ्फरनगर गोलीकांड में राज्य आंदोलन के शहीदों को भी दी श्रद्धांजलि

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को भी याद किया गया।

कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला और प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस मधु जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसक आंदोलन और उनके विचारों से प्रेरित होकर देशवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम को सफल बनाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने “जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को नई दिशा दी। उनकी सादगी और दृढ़ संकल्प हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

उन्होंने 02 अक्टूबर 1994 के दिन मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा पर गोलीकांड को याद किया, कहा कि यह घटना जलियांवाला बाग की बर्बरता की याद दिलाती है। उस समय निर्दोष आंदोलनकारियों की हत्या और मातृशक्ति का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण था। उन शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

श्रद्धांजलि सभा में नवनिर्वाचित छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, महासचिव अभिषेक त्रिशूलिया, कांग्रेस संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, मदन मोहन शर्मा, अरविन्द जैन, राजेन्द्र कोठारी, ललित मोहन मिश्र, सुमित चौधरी, पुरंजय राजभर, युकां जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, जगजीत सिंह जग्गी, भूपेन्द्र राणा, मुकुल शर्मा, आदित्य झा, रॉबिन सिंह, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *